डॉक्टर्स डे और सीए डे पर नवलगढ़ के चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान
डॉक्टर्स डे और सीए डे पर नवलगढ़ के चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान
नवलगढ़ : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एवं सीए डे के अवसर पर बुधवार को अलायन्स क्लबों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से नवलगढ़ के चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया गया। इस दौरान चिकित्सा, समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को पुष्पमाला, दुपट्टा, मोतियों की माला एवं पौधे भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दयाशंकर जांगिड़, डॉ. शिखरचंद जैन, डॉ. मीनाक्षी जांगिड़, डॉ. मनीष जांगिड़ एवं डॉ. मेहुल जांगिड़ के सम्मान से हुई। चिकित्सा सेवा में तीन पीढ़ियों के योगदान के लिए जांगिड़ परिवार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मनोज कुमार रूनला के तीनों पुत्र-पुत्रियों के मेडिकल पाठ्यक्रम में चयन होने पर भी उनका सम्मान किया गया।
विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से भी चिकित्सकों का अभिनंदन किया गया। संजीवनी संस्था की ओर से मेजर डी.पी. शर्मा एवं के.के. डीडवानिया, भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से मुरली मनोहर चोबदार, शब्दाक्षर की ओर से रमाकांत सोनी, स्वाध्याय साहित्यिक संस्था की ओर से कवि सुधाकर श्रीवास्तव, संदर्श की ओर से जगदीश प्रसाद जांगिड़, मोहन गोयनका फाउंडेशन, डूंडलोद की ओर से उमेश मिश्रा, नवलगढ़ क्लब की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी कुमार महर्षि तथा “एक व्यक्ति-एक पेड़ अभियान” के संयोजक वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़ ने पौधे भेंट कर सम्मान किया।
अलायन्स प्रांतपाल मनोज कुमार रूनला, पूर्व प्रांतपाल रामावतार सबलानिया एवं मुरली मनोहर चोबदार के नेतृत्व में टीम ने चिकित्सकों के आवास पर पहुंचकर भी उनका सम्मान किया।
इस दौरान डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. अंजू शर्मा, डॉ. आभा गुप्ता, डॉ. हेमंत गुप्ता, डॉ. बिजेंद्र सिंह चौधरी, डॉ. ज्योति चौधरी, जयपुरिया अस्पताल के डॉ. रामेश्वर, फिजियोथेरेपिस्ट निलोफर, हरि अस्पताल के डॉ. राजेश सैनी, डॉ. कैलाश सैनी एवं डॉ. ताराचंद सहित अनेक चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
राजकीय जिला अस्पताल में पीएमओ डॉ. महेंद्र सबलानिया, पूर्व पीएमओ डॉ. नवल सैनी, डॉ. सुरेश भास्कर एवं डॉ. अशोक चतुर्वेदी का भी अभिनंदन किया गया। सम्मानित चिकित्सकों ने इस पहल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
सीए डे के अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए जितेंद्र कुमार, सीए सुमित भगेरिया एवं सीए सतेंद्र मुरारका को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2235840


