[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में श्री खेतेश्वर गुरुकुल का शिलालेख अनावरण:विशाल शोभायात्रा निकाली, श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा से किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में श्री खेतेश्वर गुरुकुल का शिलालेख अनावरण:विशाल शोभायात्रा निकाली, श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा से किया स्वागत

सरदारशहर में श्री खेतेश्वर गुरुकुल का शिलालेख अनावरण:विशाल शोभायात्रा निकाली, श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा से किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रुस्तम अली खान  

सरदारशहर : सरदारशहर में रविवार को भारतीय संस्कृति और गुरुकुल परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए श्री खेतेश्वर गुरुकुल का शिलालेख अनावरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम राजपुरोहित समाज के कुलगुरु तुलछाराम महाराज और वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम महाराज की उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम से शुरू हुआ। यहां से रिद्धि सिद्धि कॉलोनी तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्प वर्षा और पेय पदार्थों से स्वागत किया गया। समारोह में सवाई सांवल के रतनलाल राजपुरोहित ने गुरुकुल के लिए 6 बीघा भूमि दान की। इस पर समाज ने उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम संयोजक मधुसूदन राजपुरोहित और नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने सभी संतों और दूर-दराज से आए समाजबंधुओं का आभार जताया। राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से राजपुरोहित समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

आयोजकों ने बैठने, पीने के पानी और भोजन की व्यवस्था की। गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, गिरधारीलाल पारीक, पंच बालकृष्ण कौशिक, विप्र फाउंडेशन प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्रा, मांगीलाल सेवदा और मनीष राजपुरोहित सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। ऋषिकुल के ब्रह्मचारियों ने वेद मंत्रों का उच्चारण किया।

Related Articles