[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रवक्ता रामकरण यादव (अवार्डी) हुए डॉक्टरेट मानद उपाधि से विभूषित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटपूतलीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रवक्ता रामकरण यादव (अवार्डी) हुए डॉक्टरेट मानद उपाधि से विभूषित

शिक्षा व विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में अहम भूमिका के लिए गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल द्वारा दी गई उपाधि

कोटपूतली : शिक्षा जगत के साथ साथ विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य कर ख्याति अर्जित करने पर पवाना अहीर निवासी प्रवक्ता रामकरण यादव अवार्डी को गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल के फाउंडर डॉ लाल बहादुर राणा द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। 5 जुलाई शनिवार को निहालोट बुहाना में आयोजित राव श्योचंद राम मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रवक्ता यादव को यह उपाधि प्रदान की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं जिला कलेक्टर अतुल कुमार गर्ग एवं अध्यक्षता आईएएस हरफूलसिंह यादव ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज कुमार गर्ग रिटायर्ड आईएएस अध्यक्ष सिंघानिया विश्वविद्यालय पचेरी बड़ी, मधुर यादव डायरेक्टर दा राजस्थान स्कूल कोटपूतली, सी एच एम ओ डॉ छोटेलाल गुर्जर झुंझुनूं, डॉ रामानंद शर्मा संपादक आइना ए शेखावाटी, डॉ संदीप नेहरा डायरेक्टर नोबल शिक्षण समुह, डॉ हरिसिंह गोदारा राष्ट्रपति अवार्डेड, बुहाना प्रधान हरिकिशन यादव, डॉ वाचस्पति कुलवंत पूर्व कुलपति पतंजलि विश्वविद्यालय, डॉ सुरेन्द्र यादव प्राचार्य बानसूर कॉलेज आदि थे। कोटपूतली से यादव समाज पूर्व अध्यक्ष गिरधारी लाल यादव गुरूजी, प्राचार्य सुरेन्द्र यादव, बानसूर कॉलेज, मधुर यादव डायरेक्टर दा राजस्थान स्कूल कोटपूतली एवं प्रवक्ता रामकरण यादव ने आर ए एस से आईएएस नव पदोन्नत आईएएस हरफूलसिंह यादव का अभिनंदन किया गया।

राजस्थान शाखा के ब्रांड एम्बेसडर डॉ रामानंद शर्मा और सहायक ब्रांड एम्बेसडर डॉ उमराव सिंह यादव एडवोकेट ने प्रवक्ता यादव के उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल को मानद उपाधि के लिए नाम चयनित कर भेजा था। राव श्योचंद राम मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक एडवोकेट डॉ उमराव सिंह यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर, निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर छात्रवृत्ति वितरण, प्रतिभा सम्मान तथा गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान पर चयनित व्यक्तियों को डॉक्टरेट मानद उपाधि दी गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77