[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दलित परिवार से मारपीट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार:पीड़ित परिवार की जमीन पर जबरन चलाया था ट्रैक्टर, , महिलाओं से की थी अभद्रता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

दलित परिवार से मारपीट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार:पीड़ित परिवार की जमीन पर जबरन चलाया था ट्रैक्टर, , महिलाओं से की थी अभद्रता

दलित परिवार से मारपीट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार:पीड़ित परिवार की जमीन पर जबरन चलाया था ट्रैक्टर, , महिलाओं से की थी अभद्रता

पचेरीकलां : पचेरीकलां पुलिस ने जमीन विवाद में दलित परिवार को धमकाने के मामले में शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव के अनुसार, पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों ने बिना नंबर की गाड़ियों से आकर पीड़ित परिवार की जमीन पर जबरन ट्रैक्टर चलाया। उन्होंने परिवार की महिलाओं को जाति सूचक गालियां दीं और ट्रैक्टर चढ़ाने की धमकी दी।

कार्यवाहक एसपी देवेन्द्र सिंह राजावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर सहड़ निवासी धर्मेंद्र उर्फ भोटिया पुत्र लीलाधर और संजय उर्फ कोचिया पुत्र बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया। जयसिंहपुरा निवासी प्रदीप पुत्र सुमेर और निकास पुत्र सत्यवीर को भी हिरासत में लिया गया है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। डीएसपी नोपाराम भाकर मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77