[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्टैंडिंग कमेटी के अप्रूवल के बिना स्वीकृत किए 1.85 करोड़ के काम, पिलानी पंचायत समिति के सदस्यों ने प्रधान और बीडीओ पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

स्टैंडिंग कमेटी के अप्रूवल के बिना स्वीकृत किए 1.85 करोड़ के काम, पिलानी पंचायत समिति के सदस्यों ने प्रधान और बीडीओ पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप

स्टैंडिंग कमेटी के अप्रूवल के बिना स्वीकृत किए 1.85 करोड़ के काम, पिलानी पंचायत समिति के सदस्यों ने प्रधान और बीडीओ पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी पंचायत समिति में बिना स्टैंडिंग कमेटी के अप्रूवल के 1.85 करोड़ के कामों की स्वीकृति जारी कर दी गई। कमेटी के सदस्यों ने इस मामले में नियमों की अनदेखी करने और अनियमितता के आरोप पंचायत समिति बीडीओ व प्रधान पर लगाए हैं। पिलानी पंचायत समिति की स्टैंडिंग कमेटी के 5 में से 3 सदस्यों ने प्रस्तावों का खुल कर विरोध किया, जिसके चलते 1.85 करोड़ के सभी कार्यों की वित्तीय स्वीकृति निरस्त करनी पड़ी।

प्रस्ताव का विरोध करने वाले स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों व अन्य बीडीसी मेम्बर्स ने ही आज ये खुलासा मीडिया के सामने किया। पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र नेहरा देवरोड़, राजकुमार फौजी घंडावा, अरविन्द सैनी तिगियास, शीशराम तनानिया डुलानिया, रामपाल सिंह हाथी बीडीसी प्रतिनिधि दोबड़ा, सूबे सिंह भटइया प्रतिनिधि झेरली, प्रवीण सिंह शेखावत प्रतिनिधि बनगोठड़ी ने मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा।

बीडीसी राजेन्द्र नेहरा ने बताया कि पंचायत समिति द्वारा क्षेत्र में 1.85 करोड़ रुपए अनुमानित लागत के इंटर लॉक सड़क, चारदीवारी निर्माण तथा नलकूप आदि के कार्य अलग-अलग पंचायतों में करवाए जाने के प्रस्ताव बनाए गए थे। इन सभी कामों के लिए वित्तीय स्वीकृति 27 जून को ही जारी कर दी गई। जबकि इनके अनुमोदन के लिए स्टैंडिंग कमेटी की बैठक 1 जुलाई को आयोजित की गई है। राजेन्द्र नेहरा ने बताया कि वित्तीय स्वीकृति जारी होने के बाद इनके अनुमोदन के लिए स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुलाए जाने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।

पंचायत समिति सदस्य राजकुमार फौजी ने बताया कि नियम विरुद्ध वित्तीय स्वीकृति जारी होने की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सीईओ को इसके बारे में लिखित शिकायत दी गई थी। इसके बाद ही स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई। बैठक में बहुमत के अभाव में प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हुए।

वे 17 काम, जिन्हें लेकर खींचतान, इनमें सर्वाधिक प्रधान के गांव के झेरली पंचायत के रायला गांव में तीन इंटरलॉक सड़कों के लिए 17.97 लाख रुपए, रायला में नए नलकूप के लिए 5.99 लाख रुपए, झेरली में नलकूप बनाने के लिए 5 लाख रुपए, बनगोठड़ी खुर्द में इंटरलॉक सड़क 5.99 लाख रुपए, खुडानिया पंचायत के ढंढारिया में श्मशान की चार दीवारी 5.99 लाख स्पए, खुड़िया पंचायत के इस्माइलपुर में नलकूप गहरा करने, मोटर के लिए 5 लाख रुपए, इस्माइलपुर की ढाणी में नलकूप बनाने 7.5 लाख रुपए, काजी पंचायत के मोहनपुरा में नलकूप के लिए 7.5 लाख, लीखवा में नलकूप के 7.5 लाख, खुडिया में नलकूप 7.5 लाख, ढंढारिया में नलकूप 7.5 लाख, खुडानिया में नलकूप 7:5 लाख, भगीना के लालावाड़ जोहड़ में नलकूप 7.5 लाख, ढंढारिया में नलकूप 5 लाख रुपए, पीपली में नलकूप 5 लाख रुपए के काम होने हैं।

प्रस्ताव के समर्थन के लिए धमकाने का आरोप

स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में शामिल हुए बीडीसी अरविन्द सैनी ने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि बैठक के दौरान वहां पहुंचे अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पवन मावंडिया ने उन्हें बैठक से बाहर बुलाया और प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए दबाव बनाया। अरविन्द सैनी ने बताया कि ओबीसी आयोग सदस्य पवन मावंडिया ने उन्हें खिलाफ जाने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। पवन मावंडिया से हमने इस मुद्दे पर बात करने की कोशिश की, लेकिन वे प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए।

बहुमत के अभाव में सभी प्रस्ताव निरस्त हुए

विकास अधिकारी रोहिताश्व ने बताया कि प्रधान बिरमा देवी ने कहा था कि स्टैंडिंग कमेटी की सहमति मिल जाएगी, इसके बाद ही प्रस्ताव बनाए गए थे। लेकिन स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में बहुमत नहीं मिल पाया, इसलिए सभी प्रस्ताव निरस्त हो गए हैं।

इनका कहना 

मैं भाजपा की प्रधान हूं। हमारी सरकार होने के बावजूद मशक्कत करनी पड़ रही है। इसकी वजह चुनाव लड़ चुके राजेश दहिया हैं। वे विकास कार्यों में कमीशन मांगते हैं। नहीं देने पर काम अटका देते हैं। धमकाते हैं कि प्रधान के कहने पर साइन किए तो टिकट नहीं दूंगा। – बिरमा देवी, प्रधान पिलानी

सभी आरोप बेबुनियाद हैं। ऐसे तो कोई किसी पर मनगढंत आरोप लगा सकता है। मैं तुष्टिकरण व औछी राजनीति नहीं करता। प्रधान जो आरोप लगा रही हैं उसके सबूत दें, अन्यथा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। – राजेश दहिया, भाजपा नेता

निजी काम से पिलानी नगरपालिका गया था। वहां अरविन्द सैनी मिला था। मैंने उस पर कोई दबाव नहीं बनाया। यह बात हुई थी कि आप बीजेपी के सदस्य हो पर प्रधान भी बीजेपी की है तो आप को साथ रहकर काम करना चाहिए। -पवन मावंडिया, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin