भाजपा सीकर में नई जिला कार्यकारिणी का गठन:लक्ष्मणगढ़ से डॉ. अर्चना पुरोहित समेत 10 कार्यकर्ताओं को मिली जगह
भाजपा सीकर में नई जिला कार्यकारिणी का गठन:लक्ष्मणगढ़ से डॉ. अर्चना पुरोहित समेत 10 कार्यकर्ताओं को मिली जगह

सीकर : भारतीय जनता पार्टी सीकर ने रविवार को नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। लक्ष्मणगढ़ से डॉ. अर्चना पुरोहित को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में लक्ष्मणगढ़ से कुल 10 कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। नगरपालिका क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र से 5-5 नेताओं को स्थान मिला है। डॉ. अर्चना पुरोहित का परिवार राजनीति में लंबे समय से सक्रिय है। वे पहले नगरपालिका में पार्षद रह चुकी हैं। विप्र समाज और सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है।
नई कार्यकारिणी में जयप्रकाश सरावगी, भागीरथ गोदारा, राजकुमार महला, गोपाल लाटा, बाल सिंह पालड़ी, कमला देवी, कुसुम पुजारी, रचना और रामनिवास को सदस्य नियुक्त किया गया हैं। लक्ष्मणगढ़ से नियुक्त 10 कार्यकर्ताओं में 4 महिलाएं शामिल हैं। जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ भी लक्ष्मणगढ़ विधानसभा से हैं। इस तरह सीकर भाजपा टीम में लक्ष्मणगढ़ विधानसभा से कुल 11 लोग शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आगामी चुनावों को देखते हुए यह कार्यकारिणी गठित की गई है। इससे संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत होगी।