जाट महासभा के नए प्रदेश सचिव ने संभाली कमान:कृष्ण जानू बोले- समाज के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक विकास के लिए करेंगे काम
जाट महासभा के नए प्रदेश सचिव ने संभाली कमान:कृष्ण जानू बोले- समाज के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक विकास के लिए करेंगे काम
फतेहपुर : फतेहपुर के होटल अनोखी हट में राजस्थान जाट महासभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव कृष्ण जानू और युवा जाट प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह खीचड़ का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण जानू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मिल द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जाट समाज उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वे समाज के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
जानू ने यह भी स्पष्ट किया कि वे जाट समाज के साथ-साथ सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलेंगे। समाज के किसी भी सदस्य को कोई भी सहायता की आवश्यकता होगी, तो वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम में सरपंच राजेंद्र राड, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बलारा, रामावतार बिजारणिया, भाजपा नेता विनोद महला, किसान नेता राजकुमार राठी, करतार सिंह कुल्हरी, राकेश चौधरी और पूर्व छात्र नेता गजराज खोटिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2041307


