सीकर में हिस्ट्रीशीटर राधेश्याम गुर्जर सहित 3 गिरफ्तार:बिना नंबर की कैंपर गाड़ी लेकर घूम रहे थे
सीकर में हिस्ट्रीशीटर राधेश्याम गुर्जर सहित 3 गिरफ्तार:बिना नंबर की कैंपर गाड़ी लेकर घूम रहे थे
खाटूश्यामजी : सीकर की खाटूश्यामजी सदर पुलिस ने बिना नंबर की कैंपर गाड़ी लेकर घूमते हुए हिस्ट्रीशीटर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। कैंपर गाड़ी को भी जब्त कर लिया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं। थानाधिकारी कैलाश चंद यादव के अनुसार- उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर राधेश्याम गुर्जर अपने दो साथियों के साथ थाना इलाके में बिना नंबर की कैंपर गाड़ी लेकर घूम रहा है।

सूचना पर टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मामले में तीन आरोपी राधेश्याम गुर्जर (29) पुत्र रामदेव सिंह निवासी मंडावरा, राहुल (20) पुत्र सांवरमल कुमावत और आदिल (23) पुत्र मोहम्मद सीका को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से बिना नंबर की कैंपर गाड़ी जब्त की है।
थानाधिकारी कैलाश ने बताया कि आरोपी राधेश्याम गुर्जर के खिलाफ सीकर, नागौर और राजधानी जयपुर के अलग-अलग थानों में करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। आशंका है कि वह इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आया था। आरोपियों के पास गाड़ी के कागजात नहीं मिले।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044011


