[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में जिम के नीचे से बाइक चोरी, खड़ी करने के 5 मिनट बाद ही ले गए चोर, युवक को 1 घंटे बाद पता चला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में जिम के नीचे से बाइक चोरी, खड़ी करने के 5 मिनट बाद ही ले गए चोर, युवक को 1 घंटे बाद पता चला

सीकर में जिम के नीचे से बाइक चोरी, खड़ी करने के 5 मिनट बाद ही ले गए चोर, युवक को 1 घंटे बाद पता चला

सीकर : सीकर में बाइक चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। सीकर में चोर जिम के नीचे खड़ी बाइक को चुराकर ले गए। युवक जब जिम करके 1 घंटे बाद नीचे आया। तो उसे चोरी का पता चला। जब उसने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें लाल शर्ट पहने हुए चोर बाइक को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं चोर के साथी ने नारियल पानी के ठेले से नारियल भी चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीकर के कोतवाली थाना इलाके में पायोनियर हॉस्पिटल के पास रहने वाले अंकित खेतान ने बताया कि वह 27 जून की सुबह करीब 7:30 बजे स्टेशन रोड स्थित बॉडी पावर जिम पर जिम करने के लिए गए थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर बाइक को जिम के नीचे वीके जैन हॉस्पिटल वाली गली में खड़ा किया था। करीब 1 घंटे बाद जब वह नीचे आए तो उन्हें बाइक नहीं दिखी।

चोर चोरी करने के बाद बद्री विहार की तरफ गए।
चोर चोरी करने के बाद बद्री विहार की तरफ गए।

जब उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें एक लाल शर्ट पहने हुए चोर बाइक को 5 मिनट बाद ही चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। चोर के साथ एक दूसरा साथी भी था। जिसने पास के ही एक ठेले से नारियल पानी चुराए। दोनों यह चोरी करने के बाद लक्ष्मी मार्केट के रास्ते से होकर बद्री विहार के पास चले गए।

अंकित खेतान ने बताया कि बाइक चोरी होने के बाद उन्होंने अपने स्तर पर ही जिम से लेकर बद्री विहार तक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। अभी तक मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। बता दें कि सीकर में इससे पहले चोरों ने दिनदहाड़े उद्योग नगर इलाके में मैट्रिक्स कोचिंग की पार्किंग से बाइक चोरी की थी। इस मामले में भी पुलिस के हाथ अभी खाली है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet