नाबालिग को किडनैप कर रेप किया:48 घंटे में लड़की को चंगुल से छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग को किडनैप कर रेप किया:48 घंटे में लड़की को चंगुल से छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार
खाटूश्यामजी : सीकर की खाटूश्यामजी पुलिस ने किडनैप और पॉक्सो एक्ट में नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 48 घंटे में ही दोनों का पता लगा लिया। मामले में 20 जून को परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि उनकी 15 साल की नाबालिग लड़की है। वह 19 जून को शाम 4 बजे बाजार सामान लेने गई थी। उसके बाद घर नहीं लौटी।
लड़की हरे रंग का पायजामा और मेहरून टी-शर्ट पहने थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने व्यावहारिक पुलिसिंग, तकनीकी सहायता और सूचना संकलन के जरिए रात-दिन मेहनत की। 23 जून को नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया और उसके बयान कोर्ट में दर्ज कराए गए।
पुलिस ने 26 जून को आरोपी मोहन लाल (45) को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी ने नाबालिग का किडनैप कर रेप किया। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया और गहन पूछताछ जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2010523

