[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोटासरा बोले- बीजेपी सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट का काम कर रही:ACB अधिकारी के पकड़े जाने पर जूली ने कहा- कुएं में भांग मिल चुकी है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डोटासरा बोले- बीजेपी सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट का काम कर रही:ACB अधिकारी के पकड़े जाने पर जूली ने कहा- कुएं में भांग मिल चुकी है

डोटासरा बोले- बीजेपी सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट का काम कर रही:ACB अधिकारी के पकड़े जाने पर जूली ने कहा- कुएं में भांग मिल चुकी है

अजमेर : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- बीजेपी को लोकतंत्र और प्रजातंत्र में विश्वास नहीं है। यह सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट करते हैं। देश में नफरत फैलाकर संसाधनों का दुरुपयोग कर सरकार चला रहे हैं। मुझे डर लग है कि अब उनके मंत्री और बड़े लोगों का नंबर न आ जाए।

वही, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एसीबी अधिकारी के रिश्वत लेते पकड़े जाने पर कहा- एसीबी के अधिकारियों को खुद एसीबी पकड़ रही। इससे समझ सकते हैं कि कुएं में भांग मिल चुकी है। डोटासरा और टीकाराम जूली जयपुर से जोधपुर जा रहे थे। इस दौरान अजमेर में कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया।

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बीजेपी को लोकतंत्र और प्रजातंत्र में विश्वास नहीं है। यह सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट करते हैं।
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बीजेपी को लोकतंत्र और प्रजातंत्र में विश्वास नहीं है। यह सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट करते हैं।

बीजेपी इवेंट मैनेजमेंट का काम कर रही

डोटासरा ने कहा- राजस्थान में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। बजट का इंप्लीकेशन नहीं है। किसान और नौजवान परेशान है। मुख्यमंत्री केवल भाषण देने में व्यस्त हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान कह रहे थे कि संविधान को बदलना चाहते हैं। यह नफरत फैलाना चाहते हैं और देश को धर्म के आधार पर बांटना चाहते हैं। आरएसएस के हिसाब से अपना संविधान लिखना चाहते हैं। जो कानून हट गया, जिसके लिए इंद्रा गांधी ने गलती मानी थी। उसके 50 साल भी ये वो बात दोहराते है। अघोषित आपातकालीन इन्होंने लगा रखा है।

ये लोग चुनाव नहीं करवा रहे है। इनका प्रजातंत्र में विश्वास नहीं है। राजस्थान में नगर निकाय के चुनाव नहीं हुए है। सरदारशहर में अविश्वास प्रस्ताव था। एडीएम को लगाया गया और वे अचानक से बीमार पड़ गया। स्टे नहीं मिला तो उन्हें कह दिया कि बीमार पड़ जाए। भरतपुर में डेढ़ साल से चुनाव नहीं करवाए जा रहे है। ये सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट करते हैं।

बीजेपी के मंत्री एसीबी के हत्थे न चढ़ जाए

एसीबी अधिकारी सुरेंद्र कुमार शर्मा के रिश्वत लेते पकड़े जाने पर डोटासरा ने कहा- मुझे डर लग रहा है कि उनके (बीजेपी) मंत्री और बड़े लोगों का नंबर न आ जाए। ये दोनों हाथों से लोगों को लूटने का काम कर रहे हैं। ब्यूरोक्रेसी इतनी हावी है कि इनको किसी की परवाह नहीं है। मंत्री किरोड़ीलाल खुद छापेमारी में लगे हुए हैं। छापे ब्यूरोक्रेसी और अधिकारी डालेंगे। मंत्री मॉनिटरिंग करेंगे और बाद में कार्रवाई होनी चाहिए।

कोऑपरेटिव के माध्यम से एमपी की खाद, जो नकली पाई गई। उसके करोड़ों रुपए देकर सरकारी मदद देकर बैंकों से लोन दिलाकर दिलाई गई थी। वह कहीं न कहीं किसानों तक पहुंची होगी। अगर किसान ने उस जहर को बो दिया तो उसको क्या मिलेगा। यह जिम्मेदारी तय करने वाला कोई नहीं है। इनके प्रदेशाध्यक्ष कह रहे हैं जो किरोड़ीलाल कर रहे है। वह उनकी पार्टी का काम नहीं है। डोटासरा ने कहा- ये दिशाहीन सरकार है, जो कुछ भी नहीं कर पा रही है।

देश में नफरत फैला कर संसाधनों का दुरुपयोग कर सरकार चला रहे हैं।
देश में नफरत फैला कर संसाधनों का दुरुपयोग कर सरकार चला रहे हैं।

परिसीमन के नाम पर चुनाव अटका रखे हैं

बर्खास्त विधायक कंवरलाल मीणा के सवाल पर डोटासरा ने कहा- यह संविधान को नहीं मानने वाले लोग हैं। 2 साल नगर निकाय के चुनाव को हो चुके हैं। चुनाव तक नहीं करवाए जा रहे हैं। परिसीमन के नाम से इन्होंने चुनाव अटका रखे हैं। सूचना मिली है कि उनकी समय सीमा समाप्त होने के बावजूद भी राजेंद्र राठौड़ ने अधिकारियों को बुलाया और कहा कि जो हमने कह दिया, वह कर दो।

अधिकारियों ने कहा- हाईकोर्ट की पालना नहीं करेंगे तो हाईकोर्ट हमारे ऊपर कंटेम्प्ट लगा देगा। तब उन्हें कहा गया कि डेढ़ साल तक चुनाव नहीं करवाने हैं। राजेंद्र राठौड़ का मन है कि 12 महीने डेढ़ साल तक चुनाव नहीं करवाने हैं। यह उसी में लगे हुए हैं कि आगे से कभी चुनाव न हो।

यह छोटी संकीर्ण मानसिकता की बात कर रहे

जोधपुर में स्कूल के लोकार्पण विवाद पर डोटासरा ने कहा- पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कह दिया कि जब मुझे पता लगा तो मैंने ही मना कर दिया। दूसरी बात कहना चाहता हूं कि अगर तीन बार का मुख्यमंत्री अगर किसी स्कूल के उद्घाटन में सम्मान से बुलाया गया। अगर वह चला जाता तो क्या आफत आ जाती? क्या स्काई लैब पड़ जाता? क्या सरकार गिर जाती? क्या स्कूल अछूत हो जाता? सरकार के लोग छोटी संकीर्ण मानसिकता की बात कर रहे हैं।

कुएं में ही भांग मिल चुकी है

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- सरकार दोनों हाथों से राजस्थान की संप्रदा को लूटने में लगी है। टेंडर भी नियम विरोध अपने लोगों को फायदा देने के लिए किया जा रहे हैं। एसीबी के अधिकारियों को खुद एसीबी पकड़ रही है। इससे समझ सकते हैं कि कुएं में ही भांग मिल चुकी है। कितने लोग ऐसे हैं, जिन पर केस दर्ज हो चुके हैं लेकिन उन्हें अभियोजन स्वीकृति सरकार नहीं देती है। बस अपने चहेते लोगों को बचाने का काम कर रही है।

प्रदेश में एक प्रकार से सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कंवरलाल मीणा प्रकरण में भी सरकार उन्हें बचाना चाहती है। पद का दुरुपयोग किया जा रहा है। कैबिनेट ने राज्यपाल को सिफारिश भेजी कि उनकी सजा कम कर दी जाए। ऐसे तो जेल में बंद सभी गुंडे मवालियों की भी सजा कम कर दो। संविधान को कमजोर और बदलने का काम किया जा रहा है। यह राजस्थान और देश की जनता देख रही है। यही कहूंगा कि आप सदा सत्ता में बने नहीं रहेंगे। जनता ने 5 साल के लिए चुना है। जनता के हित में काम कीजिए। योजनाओं का लाभ जनता को दिया जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62