नशे में दो व्यक्तियों ने बस स्टैंड पर किया हंगामा:बिना वजह राहगीरों से उलझे, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
नशे में दो व्यक्तियों ने बस स्टैंड पर किया हंगामा:बिना वजह राहगीरों से उलझे, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
चूरू : चूरू में पुराना बस स्टैंड के पास शराब के नशे में दो व्यक्तियों ने जमकर हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाने के हेड कॉन्स्टेबल प्रेम सिंह के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को दो व्यक्ति बाइक पर सवार मिले। दोनों आपस में झगड़ा कर रहे थे।
पुलिस ने जब उनसे नाम-पता पूछा तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उल्टा पुलिस से ही उलझने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों व्यक्ति काफी समय से इधर-उधर घूम रहे थे। वे राहगीरों के साथ भी बिना वजह उलझ रहे थे। पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। अंत में पुलिस ने वार्ड 23 के रहने वाले जितेंद्र सिंह (40) और वार्ड 30 निवासी महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1973689


