मेहाड़ा में खनन व्यापारी से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार:20 हजार मंथली मांगी थी, 3 महीनों से फरार चल रहा था
मेहाड़ा में खनन व्यापारी से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार:20 हजार मंथली मांगी थी, 3 महीनों से फरार चल रहा था
खेतड़ी : मेहाड़ा पुलिस ने खनन व्यापारी से रंगदारी मांगने और तोड़फोड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुभाष स्वामी पिछले तीन माह से फरार था। घटना 27 मार्च की है। क्रैशर व्यापारी राजपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि तीन युवक बाइक पर सवार होकर क्रैशर पर आए। उन्होंने मुनिम कैलाश के साथ मारपीट की। आरोपियों ने ऑफिस में तोड़फोड़ की और 20 हजार रुपए मंथली की मांग की। खुद को हीरा गुर्जर का आदमी बताकर जान से मारने की धमकी दी।
कार्यवाहक एसपी देवेन्द्र सिंह राजावत ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अजीतगढ़ क्षेत्र में है। जिस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दौलतपुरा निवासी सुभाष स्वामी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि आरोपी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से इनाम घोषित था। पुलिस टीम में थानाधिकारी भजनाराम, कॉन्स्टेबल पंकज कुमार और रोहिताश शामिल थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042713


