[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्काउट गाइड पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर से शिष्टाचार भेंट की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्काउट गाइड पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर से शिष्टाचार भेंट की

राज्य सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचने का कार्य करेंगे स्काउट गाइड

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में नवनियुक्त जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अरुण गर्ग का स्वागत अभिनंदन स्काउट गाइड परंपरा के अनुसार स्कार्फ,पुष्पहार पहनाकर किया गया। सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि स्काउट गाइड के जिला कमिश्नर (रोवर) सुरेंद्र कुमार न्योला प्राचार्य श्री आर आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय झुंझुनूं, एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर प्रहलाद राय जांगिड़, सी. ओ. गाइड सुभीता महला, वरिष्ठ स्काउट मास्टर ताराचंद यादव, रोवर लीडर जयप्रकाश चौधरी, सचिव स्थानीय संघ अलसीसर रामचंद्र मीणा, कोषाध्यक्ष अलसीसर राजेश कुमार हरिपुरा, झुंझुनूं स्काउट सचिव बंसीलाल, युवा स्काउट मास्टर अमरचंद, दिनेश कुमार एवं मोहम्मद जाब्बीर के द्वारा जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अरुण गर्ग का स्वागत अभिनंदन किया गया।

सी.ओ. कलावत ने इस अवसर पर जिले की स्काउट गाइड गतिविधियों से जिला कलेक्टर को अवगत करवाते हुए कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से समय-समय पर समाज सेवा के रचनात्मक कार्य एवं राष्ट्र के लिए सुयोग्य नागरिक बनाने हेतु विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में स्काउट गाइड, रोवर रेंजर गतिविधियों का प्रभावी संचालन किया जा रहा है । इस दौरान जिला कलेक्टर ने चर्चा करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का स्काउट्स गाइड्स के माध्यम से आम जन में प्रचार प्रसार किया जाकर उन्हें लाभान्वित करने में अपना योगदान देने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अजय कुमार आर्य ने भी जिले की स्काउट गाइड गतिविधियों से जिला कलक्टर को अवगत करवाते हुए संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin