[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर मड्रेला में बैठक हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर मड्रेला में बैठक हुई

ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर मड्रेला में बैठक हुई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विप्र फाउंडेशन जिला इकाई द्वारा झुंझुनूं शहर मुख्यालय पर 6 जुलाई को मोदी रोड स्थित गाड़िया टाउन हाल में आयोजित होने वाले ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह 2024-25 को लेकर एक निमंत्रण बैठक मड्रेला में हुई जिसकी अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन के संरक्षक डॉ बी के शर्मा ने की । बैठक में मड्रेला कस्बे के विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा कर सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में भाग लेकर उसको भव्य बनाने का निर्णय लिया गया ।

निमंत्रण बैठक को संबोधित करते हुए विप्र जिलाध्यक्ष कमल कांत शर्मा एव संयोजक उमाशंकर महमिया ने कहा कि ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह 2024-25 में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं जिन्होंने दसवी व बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 व उस से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उनके आवेदन हेतु अंतिम तिथि 30जून निर्धारित की गई है । प्रतिभागी अपने आवेदन जिला टीम के समक्ष स्वय प्रस्तुत होकर या जारी किए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

बैठक में विप्र फाउंडेशन के जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, एडवोकेट सुशील जोशी, झुंझुनूं तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, रमेश चौमाल, देवकी नंदन जोशी, मंडरेला समाज अध्यक्ष नरोत्तम शर्मा, सज्जन जोशी, अनिरुद्ध शर्मा, दिनेश शर्मा, राजेश शर्मा, ओमप्रकाश पुजारी, दीनदयाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin