[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के स्वघोषित पदाधिकारी बनकर संघ के कूटरचित नाम, पदनाम, लेटरपेड, सील मोहर बैनर अनाधिकृत उपयोग का नामजद मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के स्वघोषित पदाधिकारी बनकर संघ के कूटरचित नाम, पदनाम, लेटरपेड, सील मोहर बैनर अनाधिकृत उपयोग का नामजद मामला दर्ज

संघ खंडेला तहसील अध्यक्ष व महामंत्री ने खंडेला थाने में सीमा मीणा, बाबूलाल कांवट समेत 5 जनों के खिलाफ करवाया मामला दर्ज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां

खंडेला : राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के खंडेला तहसील अध्यक्ष मूलचंद मीणा व महामंत्री विनोद मीणा ने सीमा मीणा, बाबूलाल मीणा कांवट समेत 5 जनों के खिलाफ संघ के स्वघोषित पदाधिकारी बनकर समाज को गुमराह करके धोखाधडी करने, कूट रचित नाम, पदनाम, लेटरपेड,सील(मोहर) का अनाधिकृत उपयोग करने का नामजद मामला खंडेला थाने में दर्ज करवाया हैं। संघ के सीकर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीणा के मुताबिक राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ खंडेला तहसील अध्यक्ष मूलचंद मीणा, महामंत्री विनोद कुमार मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ एक पंजीकृत संस्था है, जिसकी पंजीयन संख्या 129/1958 है, जिसका एक निश्चित विधान है। संघ प्रदेशाध्यक्ष रामकेश मीणा विधायक गंगापुर सिटी, सीकर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीणा व खंडेला तहसील अध्यक्ष मूलचंद मीणा निर्वाचित है, जिनकी जिला, तहसील कार्यकारिणी बनी हुई है।

संघ के विधान मुताबिक सदस्यता के लिए रसीद बुक छपवाने का अधिकार मात्र प्रांतीय कार्यकारिणी के पास सुरक्षित है। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्यता की रसीद बुक जिला कार्यकारिणी को वितरित करती है, जो जिला कार्यकारिणी तहसीलों और अन्य स्तर तक वितरित करने का वैधानिक अधिकार रखती है। जिसका रिकॉर्ड प्रांतीय कार्यालय में रहता है। रिपोर्ट में लिखा है कि राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के अधिकृत और निर्वाचित पदाधिकारियों के अलावा सीमा मीणा जिला कार्यकारी अध्यक्ष, निवामी नयाबास, नीमकाथाना हाल प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि. डोलाकाबास, बाबुलाल मीणा जिला महामंत्री, निवासी कांवट हाल कस्टम ऑफिस स्टेच्यू सर्किल, सी स्कीम जयपुर,बजरंग लाल मीना जिला उपाध्यक्ष, निवासी वार्ड न. 22 बाड़ियावास मीणों का मोहल्ला सीकर, सोहनलाल मीणा कार्यालय सचिव, निवासी पीपलोदाका बास व रामजीलाल मीणा तहसील महामंत्री, निवासी छाजना ने स्वयं को अपनी मनमर्जी से संघ के स्वघोषित पदाधिकारी बनकर संघ के कूट रचित नाम, पदनाम, लेटरपेड, सील मोहर बैनर आदि का अनाधिकृत रूप से दुरुपयोग कर रहे है।

उक्त लोग समाज के साथ धोखाधडी और जालसाजी कर रहे है तथा सम्मानित व अधिकृत पदाधिकारियों की प्रतिष्ठा धूमिल व मानहानि सोशियल मिडिया व प्रिंट मिडिया के माध्यम से कर रहे है। सीमा मीणा व बाबूलाल मीणा ने अपने मनमर्जी करके तहसील अनुसार रसीद बुक छपवाकर खुद ही 33 रुपये से 1100 रुपये तक की रसीद काटकर लाखों रूपये इकट्ठा कर लिए है तथा उनका दुरुपयोग कर खुर्द बुर्द है करने में लगे हुए है। ये कृत्य संघ के विधान के अनुसार वित्तीय अनियमितता और गबन की श्रेणी में आता है। क्योंकि उक्त लोग प्रांतीय, जिला कार्यकारिणी को अंधेरे में रखकर जालसाजी पूर्वक चंदा वसूली कर समाज में भ्रांति फैलाकर धोखाधड़ी कर रहे है, जो संघ के विधान विरुद्ध है। रिपोर्ट में लिखा है कि उक्त व्यक्तियों द्वारा समाज के साथ की जा रही धोखाधडी, जालसाजी, गबन और वित्तीय अनियमितता तथा संघ के लेटर पेड, बैनर पदनाम का दुरुपयोग रोका जाकर इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।खंडेला पुलिस ने धारा 318(4), 316(2), 61(2) बीएनएस 2023 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin