[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नौरंगपुरा बूढ बालाजी धाम आश्रम पर प्रतिभा सम्मान समारोह पांच को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नौरंगपुरा बूढ बालाजी धाम आश्रम पर प्रतिभा सम्मान समारोह पांच को

सम्मान समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से, संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का भी होगा आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित बूढ बालाजी धाम आश्रम पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकुलचंद प्रजापति की तरफ से हर माह के प्रथम शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जाता है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकुलचंद प्रजापति हर महीने के प्रथम शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड का पाठ मंदिर परिसर में करवाते हैं। मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 जुलाई को घुमंतू जाति के बच्चों का व नवरंगपुरा के बच्चों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें घुमंतू जाति के बच्चों को कपड़े, पुस्तक व आगामी वर्ष की फीस दी जाएगी। मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना के अनुसार प्रतिभा सम्मान समारोह में अतिथि के तौर पर खेतड़ी विधायक इजि. धर्मपाल गुर्जर, अशोक सिंह शेखावत, कैलाश चंद रोहिल्लान, एमडी अरावली कॉलेज नीमकाथाना, मुकेश चौधरी एसडीएम खेतड़ी, महादेव सिंह काजला वीडियो खेतड़ी, विजय सिंह फगेड़िया रेंजर खेतड़ी, धर्मवीर सिंह मील रेंजर उदयपुरवाटी, अनुकंपा अरडातिया सीबीईओ खेतड़ी, विजय पाल सिंह नायब तहसीलदार बबाई, सहित कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहेंगे। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकुलचंद प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपा बस्ती में भीख मांगने वाले बच्चों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए विद्यालय से जोड़कर उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin