[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरों का हुआ शुभारंभ, पुलिस निगरानी व्यवस्था हुई सशक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरों का हुआ शुभारंभ, पुलिस निगरानी व्यवस्था हुई सशक्त

चिड़ावा में हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरों का हुआ शुभारंभ, पुलिस निगरानी व्यवस्था हुई सशक्त

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

चिड़ावा : शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कबूतर खाना से लेकर नया बस स्टैंड पुलिस चौकी तक स्थापित किए गए हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन समारोह बुधवार को नया बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी परिसर में आयोजित किया गया। यह व्यवस्था आमजन की सहभागिता से पूरी की गई है। अब तक शहर के विभिन्न स्थानों पर कुल 22 कैमरे लगाए जा चुके हैं, जिनका नियंत्रण केंद्र पुलिस चौकी परिसर में स्थापित किया गया है। इससे पुलिस को क्षेत्र पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने में मदद मिलेगी।

कैमरा प्रणाली का शुभारंभ कार्यवाहक जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचंद मीणा, चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल, थाना अधिकारी आशा राम गुर्जर और चौकी प्रभारी बलबीर चावला ने कंट्रोल टीवी का स्विच दबाकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक नागरिक, समाजसेवी और व्यवसायिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बताया कि शहर में बढ़ती भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए यह एक आवश्यक कदम था। सीसीटीवी की स्थापना से अपराध पर अंकुश लगेगा, वहीं संदिग्ध गतिविधियों की त्वरित पहचान और कार्रवाई में भी सुविधा होगी।

इन कैमरों को लगाने में विशेष भूमिका हार्डवेयर एसोशिएशन अध्यक्ष महेंद्र धनखड़, चौकी प्रभारी बलबीर चावला, हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव व हेड कांस्टेबल अमित सिहाग की रही जिनके प्रयासों से व्यापारी वर्ग व सामाजिक संस्थाओं ने सहयोग किया। इस अवसर पर हार्डवेयर एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र धनखड़, सुभाष राव, प्रमोद खेदड़, संदीप जोशी, मनोहर जांगिड़, शंभू पंवार, विजय पंवार, श्याम सुंदर जांगिड़, इंद्र सूरजगढ़िया, नरेंद्र गिल, एल के शर्मा, सुनील सिद्धड़, नाहर सिंह थालौर, महेश मोदी, डॉ. नवीन बराला, डॉ. राजेश सोमरा, डॉ. किशोरी मील, बाबूलाल वर्मा, विमल शर्मा, बाबू सिंह राजपुरोहित, महेंद्र मोदी, सुभाष पंवार, जय सिंह धनखड़, राजेंद्र सैनी, मुकेश पारीक, अशलम रंगरेज, डॉ. एल के शर्मा, बी एल वर्मा और सुनील राव सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन यूवा प्रवक्ता विकास पायल ने किया।

स्थानीय निवासियों ने पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के इस संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि इन कैमरों के माध्यम से शहर में सुरक्षा का स्तर बेहतर होगा और आमजन को अधिक सुरक्षित वातावरण का अनुभव मिलेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker