[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गंदे पानी के नाले में गिरा सांड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गंदे पानी के नाले में गिरा सांड

युवाओं ने काफी मशक्कत से बाहर निकाला

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : कस्बे से माखर होते हुए काटली नदी की ओर जाने वाले गंदे पानी के नाले में बुधवार सुबह एक बेसहारा सांड गिर गया। नाले में सांड गिरने की सूचना मिलते ही कस्बे के युवा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि एक सांड गंदे पानी के नाले में दलदल में फंसा हुआ है। इस्लामपुर, माखर पंचायत के युवाओं ने काफी मशक्कत से सांड को नाले से बाहर निकाला। दलीप सैनी ने बताया कि इसकी सूचना इस्लामपुर सरपंच को भी दी गई। सूचना पाकर इस्लामपुर सरपंच आमीन मनियार भी मौके पर पहुंचे। युवाओं ने बताया कि बारिश के समय में नाले के पास घास चरने के लिए पशु आ जाते हैं ओर घास के कारण नाला दिखाई नहीं देता है जिससे पशु नाले में गिर जाते हैं।

सरपंच आमीन मनियार ने जल्द ही सफाई करवाकर खुले नाले का स्थाई समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विक्रम सैनी रतनशहर, सौरभ योगी, अतुल, कमल, दानाराम व सोहन सैनी आदि की मदद से सांड को नाले से बाहर निकाला गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin