[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविर का निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविर का निरीक्षण

कर्मचारियों को पूर्व तैयारी के लिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बुधवार को झुंझुनूं उपखंड के बाकरा ग्राम पंचायत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल योजना पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में आए परिवादियों से संवाद करते हुए राज्य सरकार की मंशानुरूप योजनाओं का फायदा अंतिम छोर तक पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों का कर्मचारियों को दिए। कलेक्टर डॉ गर्ग ने कार्मिकों को शिविर की पूर्व तैयारी करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान डॉ गर्ग ने मृदा कार्ड एवं प्रॉपर्टी पार्सल भी लाभार्थियों को वितरित किए। इस दौरान जिला कलेक्टर ने पौधारोपण भी किया। शिविर में उपखंड अधिकारी हवाई सिंह यादव, तहसीलदार महेंद्र मूंड समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin