शिक्षा मंत्री दिलावर ने लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान:कहा- आपातकाल में तानाशाही की, जननायकों को जेल में बंद किया
शिक्षा मंत्री दिलावर ने लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान:कहा- आपातकाल में तानाशाही की, जननायकों को जेल में बंद किया

चूरू : चूरू में आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर टाउन हॉल में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दिलावर ने कहा कि लोगों ने अपने तंत्र को मजबूत कर नए युग का निर्माण किया। उन्होंने आपातकाल को देश के इतिहास का काला अध्याय बताया। मंत्री ने कहा कि आपातकाल में तानाशाही ने सभी सीमाएं पार कर दी थीं। देश के जननायकों को जेल में बंद कर दिया गया था।
विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लगाकर भारतीय संविधान का अपमान किया। उन्होंने सभी से लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पद्म भूषण देवेंद्र झाझड़िया, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला प्रमुख वंदना आर्य और राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत ने भी विचार व्यक्त किए। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा, एडीएम अर्पिता सोनी, एसडीएम बिजेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि दाधीच ने किया।