बारात में नाचने को लेकर विवाद:15-20 लोगों ने कार सवार 5 युवकों पर लाठी-कुल्हाड़ी से किया हमला, एक की हालत नाजुक
बारात में नाचने को लेकर विवाद:15-20 लोगों ने कार सवार 5 युवकों पर लाठी-कुल्हाड़ी से किया हमला, एक की हालत नाजुक
चूरू : चूरू के रीबिया में बारात में नाचने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। हरियासर में बारात से लौट रहे पांच युवकों पर रास्ते में करीब 15-20 लोगों ने हमला कर दिया। घटना बुधवार की है। रीबिया निवासी हरिराम, रोहताश, मनोहर, सुनील और नरेश कार से बारात से लौट रहे थे। महरावणसर और रीबिया के बीच बलबीर, धर्माराम, मांगीलाल और सुरेश कस्वां बोलेरो में आए। उनके पास लाठी और कुल्हाड़ी थी। साथ में एक पिकअप में करीब 15 लोग भी थे।
आरोपियों ने कार को रोका और पांचों युवकों पर हमला कर दिया। घायलों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। 38 वर्षीय मनोहर ने बताया कि बारात में नाचने को लेकर बलबीर से कहासुनी हुई थी। बलबीर ने धमकी दी थी। हमले में रोहताश (30) के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल भींवाराम मौके पर पहुंचे और घायलों से जानकारी ली। अस्पताल में गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034584

