गौशाला में गायों को गुड़ खिलाकर मनाई शादी की सालगिरह
विश्व प्रसिद्ध महान गणितज्ञ से पैर छूकर लिया आशीर्वाद
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के दलेलपुरा के कैप्टन राम निवास ताखर व मंजू देवी ताखर ने अपने पोते प्रियांश के साथ झुंझुनूं की गोपाल गोशाला में गो माता को गुड़ खिलाकर अपनी शादी की 39वीं सालगिरह मनाई। कैप्टन ताखर हर वर्ष अपना जन्मदिन, अपने बेटे का जन्मदिन, अपने पोते का जन्मदिन, अपनी शादी की सालगिरह, बेटे की शादी की सालगिरह गोशाला में गौमाता की सेवा कर या वृद्धाआश्रम में बुजर्गो की सेवा कर मानते है। उन्होंने अपने जीवन मे कभी भी केक काटकर अपना स्वयं का जन्मदिन या अपनी शादी की सालगिरह नही मनाई।
सबसे पहले कैप्टन ताखर ने अपनी धर्मपत्नी व पोते प्रियांश के साथ झुंझुनूं की गोपाल गौशाला में गौमाता को गुड़ खिलाकर गो माता का आशीर्वाद लिया। उसके बाद झुंझुनूं के मशहूर भामाशाह विश्व प्रसिद्ध गणितज्ञ बेटियों की शिक्षा में अपना जीवन लगाने वाले, करोड़पति फकीर की उपाधि से सम्मानित डॉ घासीराम वर्मा से उनके झुंझुनूं आवास पहुंच कर आशीर्वाद लिया। कैप्टन ताखर हमेशा समाजसेवा में अग्रणीय भूमिका में रहते है। चाहे कोई सामाजिक कार्य हो, कोई धार्मिक आयोजन हो इस कोई सामाजिक कार्य वो हमेशा बढ़चढ़ कर भाग लेते है तथा जो भी जिमेदारियाँ उनको दी जाती है उनको सत प्रतिशत निभाने की कोशिश करते है। इन्होंने स्वयं लोगो के साथ मिलकर एक सामाजिक ट्रस्ट इंसानियत ग्रुप समिति दलेलपुरा के नाम से बना रखा है जिसमें गरीब बेटियों की शादी में सहयोग करते है तथा हर वर्ष सर्दियों में 150 जरूरतमंद लोगों को डबल बेड के कंबल वितरित करते है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042817


