भाजपा ग्रामीण मंडल बबाई ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
भाजपा ग्रामीण मंडल बबाई ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : भाजपा ग्रामीण मंडल बबाई ने सोमवार को सब्जी मंडी स्थित कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश सोनी की अगुवाई में मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि पूर्व जिला महामंत्री भाजपा गोकुल चन्द सैनी ने कहा कि मुखर्जी राष्ट्रवाद और अखंड भारत के समर्थक थे। उन्होंने एक देश, एक संविधान और एक निशान का नारा दिया और भारत की एकता के लिए अपना बलिदान दे दिया।कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और उनके योगदान को याद किया और उन्हें बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर मंडल मंत्री बलवंत सैनी, संदीप तिवाड़ी, नरेश पंसारी, चंदू पंसारी, ओमप्रकाश पंसारी, धर्मपाल खटाना, आईटी संयोजक अमित शर्मा, जितेंद्र स्वामी, नितेश सेन, पवन तिवाड़ी, सांवलाराम गुर्जर और नंदलाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042636


