पेंशनर्स ने नियमों में बदलाव का किया विरोध:केंद्र सरकार से सेवानिवृत कर्मियों की पेंशन में आ रहे अंतर को दूर करने की मांग
पेंशनर्स ने नियमों में बदलाव का किया विरोध:केंद्र सरकार से सेवानिवृत कर्मियों की पेंशन में आ रहे अंतर को दूर करने की मांग
चिड़ावा : राजस्थान के चिड़ावा में पेंशनर समाज ने पेंशन नियमों में बदलाव का विरोध किया है। पेंशनर्स समाज ने एसडीएम डॉ. नरेश सोनी को ज्ञापन सौंपा। पेंशनर्स ने केंद्र सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग में किए जा रहे भेदभाव का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि दिसंबर 2026 तक और उसके बाद सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों की पेंशन में अंतर किया जा रहा है। इस भेदभाव के विरोध में अखिल भारतीय स्टेट पेंशनर के आह्वान पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में पेंशन संबंधी मामले पर पुनर्विचार की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष हरनाथसिंह के साथ बनवारीलाल नूनियां, रूपचंद श्योराण, हनुमानाराम पचार, हरिसिंह डांगी, उम्मेद सिंह सिहाग समेत कई वरिष्ठ सदस्य शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042638


