खेत की डिग्गी में डूबने से युवक की मौत:चूरू के बीनादेसर में काम करते समय पैर फिसला, 8-10 फीट गहरे पानी में गिरा
खेत की डिग्गी में डूबने से युवक की मौत:चूरू के बीनादेसर में काम करते समय पैर फिसला, 8-10 फीट गहरे पानी में गिरा
चूरू : चूरू के राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव बीनादेसर में खेत में काम करते समय एक 27 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सांवरमल जाट के रूप में हुई है। वह खेत में काम कर रहा था। इस दौरान डिग्गी के पास उसका पैर फिसल गया। डिग्गी में 8 से 10 फीट तक पानी भरा था। पानी में डूबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को डिग्गी से बाहर निकाला गया। शव को राजलदेसर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया। मृतक के पिता जीवणराम जाट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2093688


