फतेहपुर में बीजेपी ने बलिदान दिवस मनाया:कार्यकर्ताओं ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, जिला अध्यक्ष ने डॉ. मुखर्जी के जीवन के बारे में बताया
फतेहपुर में बीजेपी ने बलिदान दिवस मनाया:कार्यकर्ताओं ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, जिला अध्यक्ष ने डॉ. मुखर्जी के जीवन के बारे में बताया
फतेहपुर : फतेहपुर में सोमवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी ने की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ.मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेताओं का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
इस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कार्यक्रम को संबोधित किया और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्नान किया गया। उन्होंने आगे कहा-कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान विपक्षी नेताओं और पत्रकारों को जेल में डालकर संविधान की हत्या का प्रयास किया।
कार्यक्रम में रामसीसर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, भाजपा नेता विकास भास्कर, जयराम मिश्रा, प्रहलाद सैनी, कर्मा सैनी, गोविंद शर्मा, कुलदीप पीपलवा, विद्याधर, प्रमोद महरिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042707


