[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

द् यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ ने लगाया नेत्र चिकित्सा शिविर:254 रोगियों की निःशुल्क जांच कर 76 रोगियों का लेंस ट्रांसप्लांट के लिए किया चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

द् यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ ने लगाया नेत्र चिकित्सा शिविर:254 रोगियों की निःशुल्क जांच कर 76 रोगियों का लेंस ट्रांसप्लांट के लिए किया चयन

द् यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ ने लगाया नेत्र चिकित्सा शिविर:254 रोगियों की निःशुल्क जांच कर 76 रोगियों का लेंस ट्रांसप्लांट के लिए किया चयन

सुजानगढ : द् यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ की ओर से रामअवतार सुशीला देवी क्याल, पवन, सुरेश व राजकुमार क्याल के सहयोग से रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। क्लब के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने जानकारी दी कि शिविर में डॉ. अपूर्व कोटिया द्वारा 254 नेत्र रोगियों की निःशुल्क जांच करके 76 मोतियाबिंद रोग के आपरेशन लायक रोगियों का चयन किया गया। चयनित नेत्र रोगियों के निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण सुजानगढ ही में निःशुल्क किए जाएंगे।

शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद शिविर में चूरू, नागौर, सीकर, बीकानेर व जयपुर जिलों के 171 शहरी व 83 ग्रामीण क्षेत्रों के रोगियों की निःशुल्क नेत्र जांच कर उन्हें निःशुल्क दवा भी दी गई। इससे पहले शिविर के उद्घाटन पर एडीएम मंगलाराम पुनिया, कमला सिंघी, डॉ. अभिषेक शर्मा, सीए प्रवीण राठी, एडवोकेट श्यामनारायण राठी, भीमशंकर शर्मा, अमरसिंह राठौड़, पंकज मांजू, हरि तोदी, गोविंदराम क्याल, सुरेश क्याल, राजकुमार, स्नेहलता, पूजा, प्रगति, पलक, गौरव, अनुज, रुत्वि क्याल ने दीप प्रज्ज्वलित करके शिविर की शुरुआत अतिथियों द्वारा क्याल दम्पति को शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

शिविर को सफल बनाने में दानमल शर्मा, विमल भूतोड़िया, हाज़ी मोहम्मद, गोपाल चोटिया, निर्मल बोकड़िया, मूलचन्द् तिवाड़ी, योगेन्द्र भोजक, अंकित चोटिया, देवकृष्ण मालपानी का सहयोग रहा। वहीं रामगोपाल शर्मा, रमन प्रजापत, रतनलाल प्रजापत, मालचंद प्रजापत, मंगलाराम, मनोहर सिंह, महेश शर्मा ने भी सेवाएं दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77