[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में सड़क हादसा:ट्रक में पीछे से टकराई कैंपर, एक की मौत, एक घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में सड़क हादसा:ट्रक में पीछे से टकराई कैंपर, एक की मौत, एक घायल

सरदारशहर में सड़क हादसा:ट्रक में पीछे से टकराई कैंपर, एक की मौत, एक घायल

सरदारशहर : सरदारशहर के उड़सर गांव के पास शनिवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक के पीछे कैंपर के टकराने से ढाणी पांचेरा निवासी 24 वर्षीय राकेश कुमार सारण की मौत हो गई। कैंपर में सवार दूसरा व्यक्ति राजास निवासी मनोज कुमार सारण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय दोनों व्यक्ति सरदारशहर से राजस गांव लौट रहे थे। उड़सर गांव के पास ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रही कैंपर ट्रक से टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

एंबुलेंस चालक सुभाष सिहाग और ईएमटी संजय खिचड़ ने घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। मनोज को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। रविवार दोपहर करीब 2 बजे मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के अनुसार, मृतक के चाचा देवकरण जाट की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77