[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में जानलेवा हमले करने का आरोपी गिरफ्तार:रॉयल्टी नाका पर कर्मचारी से की थी मारपीट, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में जानलेवा हमले करने का आरोपी गिरफ्तार:रॉयल्टी नाका पर कर्मचारी से की थी मारपीट, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

सीकर में जानलेवा हमले करने का आरोपी गिरफ्तार:रॉयल्टी नाका पर कर्मचारी से की थी मारपीट, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

सीकर : सीकर की गोकुलपुरा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 हजार के इनामी बदमाश गोगराज उर्फ गोगा बेनीवाल को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 30 मई को रॉयल्टी नाका बाजौर पर तैनात कर्मचारी महेन्द्र सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में की गई। गोगा बेनीवाल इस हमले का मुख्य आरोपी था, जिसके लिए पुलिस ने कई जिलों में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया- 30 मई की रात करीब 9:15 बजे कर्मचारी महेन्द्र सिंह रॉयल्टी नाका पर चारपाई पर लेटा था। तभी बिना नंबर की कैम्पर गाड़ी में सवार 4-5 युवक लाठियों से लैस होकर आए। इन हमलावरों ने महेन्द्र पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। हमलावर उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गए।

इस मामले में एक अन्य आरोपी सुनील मीणा को पुलिस ने 1 जून को अवैध हथियार और कैम्पर गाड़ी सहित गिरफ्तार किया था। इसके बाद गोगा बेनीवाल की तलाश में पुलिस ने सीकर, रींगस, नीमकाथाना, चौमूं और जयपुर ग्रामीण सहित कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और 120 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज चेक किए। आखिरकार, गहन तलाशी के बाद गोगा को 21 जून को दबोच लिया गया।

गोगा बेनीवाल का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा-चौड़ा है। उस पर लूट, डकैती, चोरी, गंभीर मारपीट, राजकीय कार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट जैसे आधा दर्जन से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस अब उससे अन्य फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल हंसराज,जयसिंह सहित टीम की भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77