[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में फाइनेंस कर्मचारी की बाइक चोरी का:दोपहर में बाहर आकर देखा, तब चला पता; सीसीटीवी में नजर आया चोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में फाइनेंस कर्मचारी की बाइक चोरी का:दोपहर में बाहर आकर देखा, तब चला पता; सीसीटीवी में नजर आया चोर

सीकर में फाइनेंस कर्मचारी की बाइक चोरी का:दोपहर में बाहर आकर देखा, तब चला पता; सीसीटीवी में नजर आया चोर

सीकर : सीकर के उद्योग नगर इलाके में दिनदहाड़े ऑफिस के बाहर खड़ी बाइक चोरी का मामला सामने आया है। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने अपनी बाइक सुबह ऑफिस के बाहर खड़ी की। 14 मिनट बाद ही चोर बाइक को चुरा कर ले गया। सीसीटीवी फुटेज में चोर रिकॉर्ड हुआ है। फिलहाल अब पुलिस चोर की तलाश कर रही है।

तारपुरा गांव के निवासी जितेंद्र सिंह तारपुरा के अनुसार- वह सीकर में जयपुर रोड पर अडानी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते हैं। 20 जून को वह सुबह ऑफिस आए। उन्होंने अपनी बाइक सुबह 9:48 पर ऑफिस के बाहर खड़ी कर दी और अंदर जाकर काम करने लगे। दोपहर 12 बजे जब बाहर आकर देखा तो बाइक नहीं मिली।

चोर टी-शर्ट पहने हुआ था,जिसने कुछ ही देर में बाइक चोरी कर ली।
चोर टी-शर्ट पहने हुआ था,जिसने कुछ ही देर में बाइक चोरी कर ली।

इसके बाद जितेंद्र ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक की तो उसमें चोर बाइक की चोरी करते हुए नजर आ रहा है। चोर अपनी जेब से चाबी निकलता है और कुछ ही देर में बाइक को वहां से चोरी करके चला जाता है।

जितेंद्र के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में जब उन्होंने देखा तो पता चला कि चोर सुबह 10:02 पर बाइक को चोरी करता है। इससे 14 मिनट पहले 9:48 मिनट पर ही जितेंद्र ने अपनी बाइक को वहां खड़ा किया था। जितेंद्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद शर्मा कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77