नीमकाथाना में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए शिविर:बीएलओ और सुपरवाइजर की बैठक, दिव्यांगजन-प्रवासी भारतीयों के पंजीकरण पर जोर
नीमकाथाना में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए शिविर:बीएलओ और सुपरवाइजर की बैठक, दिव्यांगजन-प्रवासी भारतीयों के पंजीकरण पर जोर
नीमकाथाना : नीमकाथाना में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर मंगलवार को बीएलओ और सुपरवाइजर की बैठक हुई। इसमें पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और सूची में संशोधन करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। अभियान के लिए मुख्य अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है।
वंचित वर्गों के पात्र लोगों को सूची से जोड़ने पर जोर
बैठक में नए मतदाताओं की चुनाव में भागीदारी बढ़ाने, मतदान प्रतिशत में वृद्धि और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता लाने पर चर्चा हुई। दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों और मजदूर कॉलोनियों में निवास करने वाले पात्र लोगों को मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए बूथ स्तर पर समय-समय पर विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए गए।
अलग-अलग कामों के लिए तय किए फॉर्म
बीएलओ को नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म नंबर 6 और प्रवासी भारतीय मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म 6A का उपयोग करने को कहा गया। वहीं, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म नंबर 7 तथा निवास स्थान बदलने, सूची की जानकारी में संशोधन, ईपीआईसी बदलने और दिव्यांग मतदाताओं को चिह्नित करने के लिए फॉर्म नंबर 8 के उपयोग के निर्देश दिए गए। बैठक में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) से भी सहयोग लेने की अपील की गई।
तहसीलदार ने गंभीरता से काम पूरा करने के दिए निर्देश
तहसीलदार वीपी सिंह नरुका ने कहा कि विशेष शिविरों में सभी बीएलओ की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान से जुड़े सभी कार्य गंभीरता और समयबद्ध तरीके से पूरे करने के निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2566817

