[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में जिला प्रमुख का चुनाव कल,बाड़ाबंदी में भाजपा-कांग्रेस सदस्य:कांग्रेस का 38 मेंबर साथ होने का दावा; जिला प्रमुख के लिए जानें इन महिला उम्मीदवारों के नाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में जिला प्रमुख का चुनाव कल,बाड़ाबंदी में भाजपा-कांग्रेस सदस्य:कांग्रेस का 38 मेंबर साथ होने का दावा; जिला प्रमुख के लिए जानें इन महिला उम्मीदवारों के नाम

सीकर में जिला प्रमुख का चुनाव कल,बाड़ाबंदी में भाजपा-कांग्रेस सदस्य:कांग्रेस का 38 मेंबर साथ होने का दावा; जिला प्रमुख के लिए जानें इन महिला उम्मीदवारों के नाम

सीकर : सीकर जिला परिषद के प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर को होगा। जिला प्रमुख के चुनाव में भाजपा-कांग्रेस दोनों दल के प्रत्याशी आमने-सामने होंगे। सीकर जिला परिषद की 49 सीटों में से भाजपा के केवल 11 सदस्य ही जीतकर आए हैं। भाजपा का ये आंकड़ा बहुमत से दूर है।

इधर, कांग्रेस ने 38 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी के 36 सदस्य चुनाव जीते हैं। इनके अलावा कांग्रेस ने 1 सीपीआईएम और 1 निर्दलीय के समर्थन का भी दावा किया है। सीकर में जिला परिषद चुनाव में बहुमत के लिए 25 सदस्यों का समर्थन चाहिए। उल्लेखनीय है कि सीकर जिला प्रमुख का पद ओबीसी महिला के लिए रिजर्व है। इस चुनाव में दल-बदल कानून लागू नहीं होता है।

भाजपा-कांग्रेस ने सदस्यों को रिसॉर्ट में ठहराया

सीकर जिला परिषद सदस्यों की कांग्रेस और भाजपा ने बाड़ाबंदी कर रखी है। कांग्रेस के सभी कैंडिडेट एक कैंप में जयपुर के पास रिसॉर्ट में हैं। वहीं भाजपा ने अल्पमत के बावजूद पुष्कर के पास भाजपा नेता के रिसाॅर्ट में 11 कैंडिडेट्स को ठहराया है। कांग्रेस की खींचतान के भरोसे में भाजपा है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने बताया- जिला प्रमुख में कांग्रेस को वॉकओवर नहीं करने देंगे। भाजपा का प्रत्याशी जिला प्रमुख पद का चुनाव लड़ेगा।

इनके नाम की चल रही चर्चा

सीकर जिला प्रमुख चुनाव को लेकर मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां की प्रतिष्ठा दांव पर है। भाजपा के पास बहुमत नहीं है। फिर भी जिला परिषद सदस्यों की बाड़ाबंदी की हुई है।

इधर, कांग्रेस के पास बहुमत है, लेकिन जिला प्रमुख के नाम को लेकर खींचतान चल रही है। कांग्रेस में सुनीता गठाला, चंदा धायल या संजू कुमावत में से किसी एक को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। हालांकि अभी तक नाम फाइनल नहीं हुआ है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा यहां जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला को जिला प्रमुख बनाना चाहते हैं। वहीं, भाजपा में सुनीता रणवां को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा है।

सीकर में पिछली बार 39 सीटों में से भाजपा ने जीती थी 20 सीटें

सीकर में पिछली बार जिला परिषद की 39 सीटें थीं। उस समय भाजपा ने 20, कांग्रेस ने 18 और निर्दलीय ने 1 सीट जीती थीं। उस समय भाजपा का बोर्ड बना और अनारक्षित महिला कैटेगरी की गायत्री कंवर जिला प्रमुख बनी थीं। उल्लेखनीय है कि गायत्री कंवर सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर के बेटे की पत्नी हैं।

कल 1 बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे

इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया- जिला प्रमुख पद के चुनाव के लिए सभी जीते हुए कैंडिडेट्स की बैठक 25 नवंबर को सुबह 10 बजे जिला परिषद सभागार में होगी। 11 बजे तक जिला प्रमुख के लिए नामांकन होंगे। 11:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच और 1 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटन होंगे।

आशीष मोदी ने बताया- वोटिंग की स्थिति बनने पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक जिला परिषद सदस्य वोटिंग करेंगे। वोटिंग खत्म होते ही तुरंत मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने जिला परिषद के सभी निर्वाचित सदस्यों से तय तिथि, समय और स्थान पर मौजूद रहकर निर्वाचन प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77