पाटन से निर्दलीय पूजा वर्मा कांग्रेस में शामिल हुईं:विधायक सुरेश मोदी ने पति को दिलाई सदस्यता; कांग्रेस के सदस्य 11 से बढ़कर 12 हुए
पाटन से निर्दलीय पूजा वर्मा कांग्रेस में शामिल हुईं:विधायक सुरेश मोदी ने पति को दिलाई सदस्यता; कांग्रेस के सदस्य 11 से बढ़कर 12 हुए
पाटन : पाटन पंचायत समिति के वार्ड नंबर 7 से जीतीं निर्दलीय प्रत्याशी पूजा वर्मा ने कांग्रेस को समर्थन दिया है। पूजा वर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी को 135 वोटों से हराया था। विधायक सुरेश मोदी ने विधायक कार्यालय में पूजा वर्मा के पति और उनके समर्थकों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। उनके शामिल होने के बाद पंचायत समिति में कांग्रेस सदस्यों की संख्या 11 से बढ़कर 12 हो गई। पाटन पंचायत समिति की कुल 19 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने 11 और भाजपा ने 7 सीटें जीती थीं। वार्ड नंबर 7 से पूजा वर्मा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीती थीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2566817

