सांड ने मारी टक्कर, राहगीर घायल
सांड ने मारी टक्कर, राहगीर घायल

चिड़ावा : शहर की गौशाला रोड पर शनिवार शाम को आपस में झगड़ रहे गौवंश ने एक जने को टक्कर मार दी। सांड की टक्कर से घायल युवक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में झुंझुनूं रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रामपुरा निवासी मनोज कुमार चिड़ावा आया हुआ था। जो कि पैदल ही गली से गुजर रहा था। अचानक रास्ते पर आपस में झगड़ रहे सांडों ने मनोज को चपेट में ले लिया। सांड की टक्कर से मनोज को गंभीर चोट लगी। जिसे लोगों ने तत्काल राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ.निर्मला की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में घायल मनोज को रैफर कर दिया।