श्योपुरा गांव का जेईएन ने किया दौरा:बिजली लाइनों का लिया फीडबैक, 2 दिन में समाधान का दिया आश्वासन
श्योपुरा गांव का जेईएन ने किया दौरा:बिजली लाइनों का लिया फीडबैक, 2 दिन में समाधान का दिया आश्वासन
चिड़ावा : चिड़ावा बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता अरुण कुमार ने आज श्योपुरा गांव का दौरा किया। यह दौरा विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एम के टिबड़ा की जनसुनवाई के बाद किया गया। 19 जून को एसई टिबड़ा XEN कार्यालय चिड़ावा में उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनने आए थे। इस दौरान युवा नेता विक्रांत जाखड़ ने श्योपुरा गांव की बिजली संबंधी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया था। जेईएन अरुण कुमार ने अपनी टीम के साथ गांव के विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली लाइनों का फीडबैक लिया। जेईएन ने ग्रामवासियों को आश्वासन दिया कि दो दिनों के भीतर सभी बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042708


