नीट और एनआईटी में चयनित छात्रों का सम्मान:5 मेधावी विद्यार्थियों और उनके परिजनों को किया सम्मानित
नीट और एनआईटी में चयनित छात्रों का सम्मान:5 मेधावी विद्यार्थियों और उनके परिजनों को किया सम्मानित
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में एक शिष्ट मंडल ने नीट और एनआईटी परीक्षा 2025 में सफल हुए प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का आज सम्मान किया। विधायक पुत्र नरेश कटारिया के नेतृत्व में टीम ने घर-घर जाकर विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। नीट में चयनित अंशु सैनी, मानसी टांक, मोहम्मद साहिल और ऋषि बाटू को सम्मानित किया गया। एनआईटी में चयनित संदीप गुर्जर को भी सम्मान मिला। सभी विद्यार्थियों को माला और साफा पहनाया गया। साथ ही उनके माता-पिता को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने कहा कि इन मेधावी छात्रों ने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता से हजारों प्रतिभाओं को प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में छोटूराम सैनी, कालूराम सैनी, ताराचंद सैनी, महेंद्र कुमार, विनोद सैनी, कान्हाराम सैनी और बनवारीलाल सैनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042878


