सनसिटी होटल फायरिंग का आरोपी प्रवीण जोड़ी हिरासत में:बर्खास्त कॉन्स्टेबल से एके-47 तस्करी मामले में एजीटीएफ कर रही पूछताछ
सनसिटी होटल फायरिंग का आरोपी प्रवीण जोड़ी हिरासत में:बर्खास्त कॉन्स्टेबल से एके-47 तस्करी मामले में एजीटीएफ कर रही पूछताछ
चूरू : चूरू में एजीटीएफ ने भालेरी थाना के जोड़ी गांव निवासी और बर्खास्त कॉन्स्टेबल प्रवीण जोड़ी को हिरासत में लिया है। प्रवीण जोड़ी पर होटल सनसिटी में 17 अगस्त 2024 को हुई फायरिंग का आरोप है। इस मामले में चूरू पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। प्रवीण जोड़ी रोहित गोदारा गैंग का सदस्य है। पुलिस में कॉन्स्टेबल रहते हुए उसके आनंदपाल सिंह गैंग से संबंध थे। इसी कारण उसे पुलिस से निकाल दिया गया था। एजीटीएफ उससे एके-47 की तस्करी मामले में भी पूछताछ कर रही है। चूरू एजीटीएफ इंचार्ज आईपीएस एम निश्चय प्रसाद के अनुसार, प्रवीण के साथ दो अन्य युवकों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हाल ही में हिस्ट्रीशीटर जीतू जोड़ी की निशानदेही पर जोड़ी गांव के खेत से एके-47 बरामद हुई थी। इसके बाद से प्रवीण जोड़ी एजीटीएफ के रडार पर था। पूछताछ के बाद उसकी गिरफ्तारी की जा सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043756


