[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया:नेहरू स्टेडियम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया:नेहरू स्टेडियम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

लक्ष्मणगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया:नेहरू स्टेडियम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

लक्ष्मणगढ़ : भारत समेत दुनियाभर में आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया (International Yoga Day 2025) जा रहा है। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को लक्ष्मणगढ़ उपखंड में जगह-जगह योग के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें साधकों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया जा रहा है।

मुख्य आयोजन उपखंड प्रशासन की तरफ से ‘योगा फॉर वन अर्थ वन हैल्थ’ (एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग) थीम पर स्थानीय नेहरू स्टेडियम में सुबह 7 से 7:45 बजे तक आयोजित किया गया। उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा की अगुआई में तहसीलदार फारूक अली, आयुर्वेद विभाग से अरुण सैनी, जिला अस्पताल पीएमओ डॉ अटल भास्कर, उपनियंत्रक डॉ. शीशराम चौधरी, बीसीएमओ डॉक्टर दिनेश कस्वां, पशु चिकित्सक डॉ. मोहन भोगे सहित विभिन्न सरकारी महकमों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारियों सहित शहर के गणमान्य लोगों ने एक साथ योग किया।

कार्यक्रम के बाद उपखंड अधिकारी ने स्वस्थ जीवन के लिए योग का महत्व बताते हुए निरंतर योग करने की शपथ दिलायी।

भाजपा शहर मंडल की ओर से भी सामूहिक योग करके अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। शनिवार को प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक संस्कार मैरिज गार्डन में सामूहिक योग किया गया। इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मंडल संयोजक जयप्रकाश सरावगी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

Related Articles