पाटन में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस:तहसीलदार समेत नरेगा श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
पाटन में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस:तहसीलदार समेत नरेगा श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
पाटन : पाटन में शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने योग किया। कस्बे के श्री जगन्नाथ दीवान राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ब्लॉक प्रशासन और आयुर्वेद (आयुष) विभाग ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पाटन के तहसीलदार सुभाष चंद्र, पंचायत समिति प्रधान सुवालाल सैनी और सरपंच मनोज चौधरी ने हिस्सा लिया। केदारनाथ सैनी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने योग क्रियाओं में भाग लिया। क्षेत्र के अन्य राजकीय विद्यालयों और कार्यालयों में भी सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। नरेगा श्रमिकों ने भी अपने कार्यस्थल पर योगाभ्यास किया। राजस्थान सरकार के निर्देशों के अनुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044011


