चिड़ावा के कोच विक्रम सिंह एवं लीना कुमारी का नेशनल लेवल गतका रिफ्रेश कोर्स के लिए हुआ चयन
चिड़ावा के कोच विक्रम सिंह एवं लीना कुमारी का नेशनल लेवल गतका रिफ्रेश कोर्स के लिए हुआ चयन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर :
चिड़ावा : मंड्रेला रोड स्थित विवेकानन्द पब्लिक सेकेंडरी स्कूल, चिड़ावा के लिए बड़ी गर्व की बात है कि विद्यालय के गतका कोच विक्रम सिंह एवं लीना कुमारी का चयन नेशनल लेवल गतका रिफ्रेश कोर्स के लिए हुआ है, जो 21 से 23 जून 2025 तक गुरुद्वारा मजनू का टीला, न्यू चंद्रावल, सिविल लाइंस, आउटर रिंग रोड, दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
इस रिफ्रेश कोर्स में गतका खेल से संबंधित रेफरी, इंस्ट्रक्टर एवं कोचिंग विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कोर्स देश भर के चुनिंदा कोचों को उनकी तकनीकी दक्षता और मार्गदर्शन क्षमताओं को और अधिक निखारने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
विद्यालय के निदेशक शिवचन्द सैनी, सचिव कोशी सैनी, प्रिंसिपल विनोद कुमार सैनी व समस्त स्टाफ ने दोनों प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की है कि वे इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यालय और क्षेत्र का नाम और ऊंचा करेंगे। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044850

