[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झुंझुनूं में सत्र 2025-26/27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 10 जुलाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झुंझुनूं में सत्र 2025-26/27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 10 जुलाई

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झुंझुनूं में सत्र 2025-26/27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 10 जुलाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) झुंझुनूं में शैक्षणिक सत्र 2025-26/27 हेतु विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। आईटीआई उपनिदेशक नितिन भगत ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधीक्षक उमा झाझड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन पत्र राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) अथवा ई-मित्र केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। साथ ही आवेदन शुल्क का भुगतान भी ई-मित्र के माध्यम से किया जा सकेगा।

प्रवेश राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) ओर राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) के तहत संचालित विभिन्न ट्रेड्स में दिया जाएगा। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 1 सितंबर 2025 को 14 वर्ष अथवा उससे अधिक होनी चाहिए। विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु आठवीं व दसवीं उत्तीर्ण योग्यता अनिवार्य है।

अधीक्षक उमा झाझड़िया ने बताया कि बालिकाओं से प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त दो वर्षीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में नामांकित अभ्यर्थियों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण समकक्षता प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

संस्थान प्रशासन ने जिले के पात्र युवाओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker