[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हर्षिनी कुल्हरी को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मनाई खुशियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हर्षिनी कुल्हरी को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मनाई खुशियां

हर्षिनी कुल्हरी को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मनाई खुशियां

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : भरत सिंह कटारिया

ककराना : उदयपुरवाटी उपखंड के ग्राम पंचायत धमोरा की जाखड़ों की ढाणी में गुरुवार को भाजपा युवा नेता संजय जाखड़ के नेतृत्व में हाल ही बनाए गए प्रदेश में तीन जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है जिसमे झुंझुनूं से वर्तमान में भाजपा की जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी को जिले की एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। कुलहरी को भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है जिसे सात उपखंड़ क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर मिठाई बांटकर पटाखे फोड़ कर खुशी मनाई। महिलाओं ने मंगल गीत गए। जाखड़ ने कहा कि पहली बार जिले में महिला को पार्टी ने अध्यक्ष बनाया है। इससे महिलाओं को मजबूती मिलेगी व पार्टी को चुनाव में इसका लाभ मिलेगा। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को धन्यवाद दिया। लोगों ने कहा कि भाजपा जो फैसला करती है वह सोच समझ कर निर्णय लेती है। इस मौके पर सेवानिवृत्ति कप्तान महावीर प्रसाद, जगदीश जाखड़, सुल्तान सिंह, मदन सिंह सिलोलिया, श्रीराम जाखड़, पतासी देवी, मंजू देवी, बनारसी, हरप्यारी देवी, अनु कुमारी, संतोष कुमारी, सरोज देवी, देवी सिंह जाखड़, मनोज कुमार, सुरेंद्र जाखड़, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker