विकास मरोठिया को बनाया सीए सेल का जिला अध्यक्ष:कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, संगठन को मजबूत करने का करेंगे कार्य
विकास मरोठिया को बनाया सीए सेल का जिला अध्यक्ष:कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, संगठन को मजबूत करने का करेंगे कार्य

सरदारशहर : कांग्रेस पार्टी ने सीए विकास मरोठिया को सरदारशहर में सीए सेल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत किया है। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ता सीए परमानंद परजापत, राजेन्द्र कालवा, सीए सुभाष गौड़ और सीए मनीष सैनी मौजूद रहे। सभी ने माल्यार्पण कर मरोठिया का स्वागत किया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मरोठिया ने कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करेंगे। सीए वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया। सभी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।