[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में जनसहभागिता:77 लाख लोगों ने लिया हिस्सा, 88 हजार कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में जनसहभागिता:77 लाख लोगों ने लिया हिस्सा, 88 हजार कार्यक्रम आयोजित

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में जनसहभागिता:77 लाख लोगों ने लिया हिस्सा, 88 हजार कार्यक्रम आयोजित

चूरू : चूरू में विधायक हरलाल सहारण ने वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान को लेकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह अभियान जन आंदोलन का रूप ले रहा है। अभियान के तहत अब तक 88 हजार कार्यक्रमों में 77 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया है। इस अभियान में 15,330 जल स्रोतों की सफाई की जाएगी। साथ ही 9,500 कार्यालयों, गोशालाओं और पशु चिकित्सालयों की सफाई होगी।

विधायक सहारण ने कहा कि यह पहली बार है जब जल को नल से जोड़ा गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण है। चूरू विधानसभा क्षेत्र में जलदाय मंत्री और विद्युत मंत्री ने ग्रामीण इलाकों का दौरा कर अभियान की शुरुआत की।

प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला ने कहा कि वंदे गंगा अभियान केवल एक राज्य का नहीं, बल्कि पूरे समाज का जन जागरण है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और जल बचाना हमारा धर्म है। भारत सांस्कृतिक परंपराओं का देश है, जहां हर व्यक्ति प्रकृति में श्रद्धा रखता है। इस मौके पर विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, अभिषेक चोटिया समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles