मेहाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक:अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि, संकल्प सिद्धि अभियान पर चर्चा
मेहाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक:अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि, संकल्प सिद्धि अभियान पर चर्चा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मेहाड़ा स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह निर्वाण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष प्रभु गुर्जर राजोता ने बैठक की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम में अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। मंडल अध्यक्ष राजोता ने कहा कि यह घटना दुःखद है। उन्होंने शोकसंतप्त परिवारों के लिए ईश्वर से धैर्य की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस हादसे से सबक लेकर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।
बैठक में भाजपा के संकल्प सिद्धि अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही वंदे गंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण में योगदान का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में रामस्वरूप, हेमराज, जगदीश शर्मा, सांवतराम, हरिराम, ओमप्रकाश दायमा, सुबाराम, अरविंद दायमा, जयराम, विजय कुमार, झाबरमल्ल, माडूराम, लालाराम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041411

