[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर के आशीष ने जीता कांस्य पदक:सेंट्रल एशियन वॉलीबॉल एसोसिएशन की अंडर-19 चैंपियनशिप में लिया था भाग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर के आशीष ने जीता कांस्य पदक:सेंट्रल एशियन वॉलीबॉल एसोसिएशन की अंडर-19 चैंपियनशिप में लिया था भाग

सादुलपुर के आशीष ने जीता कांस्य पदक:सेंट्रल एशियन वॉलीबॉल एसोसिएशन की अंडर-19 चैंपियनशिप में लिया था भाग

सादुलपुर : सादुलपुर स्थित बिंजावास गांव के आशीष पुनिया ने उज्बेकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने सेंट्रल एशियन वॉलीबॉल एसोसिएशन की अंडर-19 चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता 10 से 16 जून तक आयोजित की गई। आशीष चंदगीराम वॉलीबॉल अकादमी में कोच अरविंद कुमार और महेंद्र सिंह से प्रशिक्षण ले रहे हैं।

सादुलपुर रेलवे स्टेशन पर आज सांसद राहुल कस्वा ने आशीष का स्वागत किया।
सादुलपुर रेलवे स्टेशन पर आज सांसद राहुल कस्वा ने आशीष का स्वागत किया।

जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव नरेश सांगवान ने बताया कि आशीष राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। एक साधारण किसान परिवार से आने वाले आशीष के पिता जगदीश कुमार पुनिया BSF में कार्यरत हैं। सादुलपुर रेलवे स्टेशन पर आज उनके स्वागत के लिए सांसद राहुल कस्वा पहुंचे। वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों, कोच जसवंत पुनिया और सरपंच पुष्पा सिंघल समेत कई गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर उनका सम्मान किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker