[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा योग शिविर आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा योग शिविर आयोजित

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा योग शिविर आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रुस्तम अली खान 

सरदारशहर : विप्र फाउंडेशन सरदारशहर महिला प्रकोष्ठ द्वारा सामाजिक समरसता के अंतर्गत महिलाओं के लिए योग कक्षाओं का आयोजन किया गया। इस योग शिविर का शुभारंभ महिला प्रकोष्ठ संरक्षक सरोज पारीक ने विधिवत रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजू दाधीच के निर्देशन में किया गया। योग शिविर ताल मैदान स्थित नेहरू पार्क में आयोजित हुआ, जिसमें योग प्रशिक्षक सरोज पारीक, जो स्वयं राष्ट्रीय स्तर पर योग प्रशिक्षण प्राप्त हैं, ने उपस्थित महिलाओं को ग्रीवा चालन, कंध चालन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ध्यान आदि योगाभ्यास करवाए। साथ ही उन्होंने इन योगों के लाभ और नियमित अभ्यास की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। योग सत्र में अंकिता, नीतू कंवर, गुड्डी, भागश्री, निर्मला, प्रेमलता, उमा, स्नेहा, माया, ललिता, प्रियांशी, विनीता, तन्नु, पवन चोटिया सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के युवा प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र ने महिला प्रकोष्ठ की सराहना करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस तरह के आयोजनों से उन्हें स्वास्थ्य और आत्मबल प्रदान करता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker