[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़-सरदारशहर में कार लूट का खुलासा:पंजाब से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई कार बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

राजगढ़-सरदारशहर में कार लूट का खुलासा:पंजाब से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई कार बरामद

राजगढ़-सरदारशहर में कार लूट का खुलासा:पंजाब से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई कार बरामद

सादुलपुर : सादुलपुर पुलिस ने राजगढ़ और सरदारशहर में हुई कार लूट की वारदातों का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। मामले के अनुसार 9 जून 2025 को राजगढ़ में चार अज्ञात व्यक्तियों ने एक कार ड्राइवर को हथियार दिखाकर कार और नकदी लूट ली थी। इसी रात सरदारशहर में भी इसी तरह की वारदात हुई थी।

पुलिस अधीक्षक जय कुमार यादव के निर्देश पर टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया। पुलिस ने राजपुरा, पंजाब से बघेल सिंह और मंदीप उर्फ मैक्सी को पकड़ा। दोनों से लूटी गई कार और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की गई है।

दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। इनके खिलाफ मारपीट, लूट, हत्या और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। बघेल सिंह हत्या के एक मामले में 8 साल की सजा काट चुका है। मंदीप का पिता पंजाब पुलिस में कार्यरत रह चुका है।

थानाधिकारी राजेश सिहाग घटना के 15 मिनट बाद ही टोल नाके पर पहुंच गए थे। उन्होंने दोनों गाड़ियों के नंबर के आधार पर कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भेष बदलकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में राजगढ़ थाने के पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुनिल कुमार पवन कुमार ,संदीप कुमार अमरसिंग ,रामाकांत और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77