किशोरपुरा मोड़ पर लगातार दूसरे दिन हादसा:ओवरलोड रोड़ी से भरा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर को मामूली चोटें
किशोरपुरा मोड़ पर लगातार दूसरे दिन हादसा:ओवरलोड रोड़ी से भरा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर को मामूली चोटें
पाटन : पाटन क्षेत्र के किशोरपुरा मोड़ पर बुधवार को एक और हादसा हुआ। रोड़ी से भरा ओवरलोड ट्रेलर तेज घुमाव में पलट गया। हादसे में ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। हरियाणा नंबर का ट्रेलर पाटन से डाबला की ओर जा रहा था। किशोरपुरा के पास खड़े घुमाव में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर ड्राइवर को ट्रेलर से बाहर निकाला। हादसे से कुछ समय के लिए सड़क अवरुद्ध हो गई।
स्थानीय निवासी अरविंद गुर्जर ने बताया कि यह स्थान दुर्घटना प्रवण क्षेत्र बन चुका है। एक दिन पहले भी यहां एक ट्रेलर पलटा था। तेज घुमाव और सड़क में ढलान के कारण ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो देते हैं। उन्होंने बताया कि घुमाव के दोनों ओर बड़े ब्रेकर लगाए जाने चाहिए। इससे वाहनों की गति नियंत्रित होगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043216


